जल जंगल जमीन की लड़ाई में सामने आने वालों से माले की होगी सीधी टक्कर

जल जंगल जमीन की लड़ाई में सामने आने वालों से माले की होगी सीधी टक्कर

माले ने 67 सदस्यों की बनाई गिरिडीह जिला टीम, अशोक पासवान बने जिला सचिव

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : भाकपा माले गिरिडीह जिला सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि भाजपा पूरे भारत में प्रतिरोध की ताकत को खत्म करना चाहती है। भाजपा लाल झंडा को मिटाना चाहती है, लेकिन यह उसका भ्रम है। कहा कि जल जंगल जमीन की लड़ाई लडने वाले झारखंड में बेशुमार लोग हैं, उसे हमें संगठित करने की आवश्यकता है। हम जल जंगल जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ेंगे। इस बीच जो सामने आएगा उससे हमारी सीधे टक्कर होगी। हमें महेंद्र सिंह की ताकत को पहचाननी होगी। मधुवन पीरटांड़ समेत पूरे जिले में मजदूरों, डोली मजदूरों, कामगारों, शोषितों पर जब हमला हुआ उस वक्त लाल झंडा मुस्तैदी के साथ खडा दिखाई दिया। जनता की लड़ाई हम जनता के सहारे जीत सकते हैं। हमें किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। बदलाव का संदेश हमें गांव कस्बों तक ले जाना होगा। हम मजदूर,किसानों के पक्ष में खड़े होकर उन्मादी ताकतें भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।

वहीं पोलित ब्यूरो के सदस्य जनार्दन प्रसाद ने कहा कि सांगठनिक ढांचा बहुत मजबूत करने की जरूरत है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पोलित जीरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि पारसनाथ की चोटी बिहार और झारखंड की सबसे ऊंची चोटी है। इसी प्रकार जनता के लिए संघर्ष करना होगा। जनता के सवालों पर चट्टानी एकता बनाने की जरूरत है।

इधर पूर्व विधायक राजकुमार यादव और विनोद सिंह लगातार पूरे कार्यक्रम को मॉनिटरिंग कर रहे थे। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। साथ ही साथ मुद्दों को पहचान कर जनता को एकत्रित कर अपनी मांगों को बुलन्द करने की जरूरत है। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जोरदार लड़ाई लड़नी होगी।

झारखंड के हर एक जिले में भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

सर्वसम्मति से बने नव निर्वाचित जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी जिला कमिटी सदस्य और राज्य कमिटी सदस्य के सदस्य सभी कैडर के साथ तालमेल बनाकर पूरे जिले में आंदोलन तेज करेंगे।

67 सदस्यों की बनी जिला कमिटी की टीम

पीरटांड़ के मधुवन में दो दिनों तक चले भाकपा माले जिला सम्मेलन के अंतिम दिन हजारों डेलिगेट प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 67 सदस्यों की जिला कमिटी गठन किया गया। कमिटी गठन होने के बाद पर्यवेक्षक की उपस्थित में सर्वसम्मति से जिला सचिव के पद पर अशोक पासवान चुने गए।

इस मौके पर बागोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, हलधर महतो, जनार्दन प्रसाद, पर्यवेक्षक भुनेश्वर केवट आदि मौजूद थे।

जिला कमिटी में पुरानी टीम के साथ कुछ नए नाम भी जोड़ा गया। नाई जिला कमिटी में वैसे कार्यकर्ताओं को लिया गया जो लगातार संघर्ष की राजनीति, राजनीतिक सोच और क्रांतिकारी विचार से लैस हैं।

जिला कमिटी में विभा पुष्पा दीप, पिंकी भारती, ललिता देवी, लालू राय, रंजीत यादव, भागीरथ पंडित, मैथ्यूस टुडू, कुमुद यादव, गोविंद महतो, विजय सिंह, विशुन देव, सलामत अंसारी का नाम जोड़ा गया।

इनकी रही उपस्थिति

परमेश्वर महतो, सीताराम सिंह, राजेश सिन्हा, पवन महतो, नीरज सिंह, मनुवर हसन बंटी, विनय संथालिया, पूनम महतो, शेखर सुमन, उस्मान अंसारी, कन्हाई पांडेय, पूरन महतो, रामू बैठा, असरेस तुरी, मुन्ना राणा, सोनू पांडेय, रामलाल मुर्मू, पूरन महतो, पवन महतो, कौशल्या दास, मीना दास, भोला मंडल, नागेश्वर महतो, मुस्तकीम अंसारी, लालमणि यादव, रामेश्वर चौधरी, जयंती चौधरी, धानेश्वर पासवान, सलामत अंसारी, शंकर पांडेय, रामलाल मुर्मू व जिला कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top