शांति भवन में नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण, स्वच्छता को बताया ‘साझा दायित्व’

शांति भवन में नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण, स्वच्छता को बताया ‘साझा दायित्व’

डीजे न्यूज, धनबाद: बैंकमोड़ स्थित शांति भवन के मुख्य परिसर में वर्षों से जर्जर हालत में पड़े शौचालय का जीर्णोद्धार कर सोमवार शाम विधिवत उद्घाटन किया गया। परिसर में आयोजित समारोह में समाजसेवी दिलीप सिंह एवं शांति भवन के अध्यक्ष ददन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवनिर्मित सुविधा को जनता को समर्पित किया।
अध्यक्ष ददन सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य परिसर का यह शौचालय बीते कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था। छत टूटी थी, दरवाजे गायब थे और गंदगी के कारण इसका उपयोग लगभग बंद हो चुका था। इससे परिसर में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। संस्था के पदाधिकारियों और समाजसेवियों के सहयोग से अब इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनः तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में सचिव राहुल कुमार सिंह, सह सचिव दिलीप मुखर्जी, रमेश दुबे, दिलीप किशोर, शेखर गुप्ता, समीर सिंह, मदन महतो, राजीव अग्रवाल, गजेंद्र अग्रवाल समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top