जिला ओलंपिक संघ का पर्यावरण संरक्षण अभियान का समापन विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 100 पौधे वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना निराधार है: शर्मिला सिन्हा

जिला ओलंपिक संघ का पर्यावरण संरक्षण अभियान का समापन

विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 100 पौधे

वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना निराधार है: शर्मिला सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला ओलंपिक संघ द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान का समापन सोमवार को एक सौ पौधे लगाने के साथ हुआ।
ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को शुरू हुए इस अभियान के अंतिम दिन आमाघाटा स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के परिसर में 10 फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्या शर्मीला सिन्हा, जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, उपाध्यक्ष असीत सहाय, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल तथा स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा के साथ विद्यालय के बच्चों ने पौधारोपण किया। खेल शिक्षक कार्तिक बाग, सुप्रिया सलोनी, समृद्धि कुमारी एवं हर्षित चोखानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर प्राचार्या शर्मीला सिन्हा ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना निराधार है। प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने की पहल करनी होगी, तभी हम ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निजात पा सकेंगे।
भारतीय ओलम्पिक संघ तथा झारखण्ड ओलम्पिक संघ के दिशा निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत दून पब्लिक स्कूल, संत ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल नावाडीह, मोंटफोर्ट अकाडेमी राजगंज एवं आमाघाटा ब्रांच, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, जेएनएमएस सीनियर सेकंडरी स्कूल डिगवाडीह, लाइट हाउस रिसोर्ट, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तथा क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सहयोग से कुल 100 पौधे लगाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top