इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन की प्रेसिडेंट लीना झा उत्कृष्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित
रितु श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ सचिव व गीता चौबे को बेस्ट आइएससो पुरस्कार मिला
डीजे न्यूज, धनबाद :इनरव्हील क्लब जिला 325 के तत्वावधान में रविवार को रांची बीएनआर चाण्क्य होटल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मी गुप्ता के द्वारा इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की अध्यक्ष लीना झा को क्लब की उत्कृष्ट प्रेजिडेंट पुरस्कार 25 -26, रितु श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ सचिव, गीता चौबे को बेस्ट आईएसओ और आइडब्लूसी माइलस्टोन को सर्वश्रेष्ठ (106 सार्थक परियोजनाएँ) क्लब का पुरस्कार दिया गया। इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन की उपाध्यक्ष रेनू कौशल ने बताया कि इस पुरस्कार समारोह में वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों और परियोजनाओं के लिए क्लब की सदस्यों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन को कई पुरस्कार मिलने से हम सभी काफी उत्साहित हैं। पुरस्कार समारोह में अध्यक्ष लीना झा, उपाध्यक्ष रेनू कौशल, आईएसओ गीता चौबे एवं इंदिरा महापात्रा मौजूद थीं ।