मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मर्सी हॉस्पिटल का उद्देश्य : डॉ पीएच मिश्रा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया और उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों के लिए शुगर एवं बी.पी. की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही 2D Echo एवं PFT जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई।

इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें सर्जरी विभाग से डॉ. अनुज अनिल लड्डा, हड्डी रोग विभाग से डॉ. रोइश उद्दीन, मेडिसिन विभाग से मो. शहजाद शेख, स्त्री रोग विभाग से डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विभाग से डॉ. प्रियंका अग्रवाल, दंत रोग विभाग से डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. सौरभ जगनानी, कान-नाक- गला विभाग से डॉ. विवेक डोकानिया, अल्ट्रासाउंड विभाग से डॉ. निकेश सिंह तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. फरहा आजाद शामिल रहे।

मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ पीएच मिश्रा ने कहा कि मर्सी हॉस्पिटल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 300 से अधिक मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों का अस्पताल पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आम जनता को एक ही स्थान पर उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर परामर्श मिल सके। आने वाले समय में भी मर्सी हॉस्पिटल जनहित में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा। शिविर में पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने मर्सी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से आमजन, विशेषकर जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलती है और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मर्सी हॉस्पिटल आगे भी समय-समय पर जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर, जांच शिविर एवं विशेष परामर्श कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि गिरिडीह एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top