धनबाद के आकृति को महिला एकल का खिताब

धनबाद के आकृति को महिला एकल का खिताब

आरुष ने बालक अंडर- 18 का खिताब जीता

झारखंड स्टेट हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद में चल रहे झारखंड हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब धनबाद की आकृति ने जीत लिया। जबकि मिश्रित युगल में आकृति एवं रणवीर की जोड़ी उपविजेता रही।

आज खेले गए महिला एकल के फाइनल में आकृति ने विधि को एक तरफा मुकाबले में 5- 0 से हराया। इसी ग्रुप में आइसा तीसरे नंबर पर रही। मिश्रित युगल के फाइनल में आकृति और रणबीर को साहिल और आइशा की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कल देर रात बालक अंडर -18 का खिताब हजारीबाग के आरुश राय ने जीता।

उसने धनबाद के शौर्य को 4-2, 4-3 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रवि जीत सिंह डाग ने सभी विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top