महिलाओं को राजनीतिक रूप से आगे आकर अपना हक लेना होगा : रमा खालको
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रमा खालको का शनिवार को यहां सर्किट हाउस में गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालको ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आधी आबादी को अपना हक लेने के लिए राजनीतिक रूप से आगे आना होगा। तभी महिलाएं वास्तविक रूप से आगे बढ़ पाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत स्तर तक महिला संगठन को मजबूती से कार्य करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं पंचायत स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करेंगी।उन्होंने कहा कि आज जो एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, उसे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, ऋषीणता हेंब्रम, सविता देवी, किरण बाला किसको, अनीता देवी, लाल मुनी बसके, ममता कुमारी, सरिता देवी, बड़की टुडू, पुरीकी मुर्मू, माया देवी, खुशबू देवी, सीमा देवी, किरण कुमारी, अनिता तिर्की, सविता कुजूर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खालको ने रिचा केडिया को पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद राजा नूरी तथा कार्यालय प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।