बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य : सुनील सोरेन 

बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य : सुनील सोरेन

गिरिडीह महानगर भाजपा की बैठक में दुमका के पूर्व सांसद ने दिए निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में भाजपा गिरिडीह जिला महानगर के पार्टी पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष के साथ बैठक जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में की गई। संचालन गिरिडीह महानगर के महामंत्री संदीप डंगाइच ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर के महामंत्री सिकंदर हेमब्रम ने किया।

बैठक में दुमका के पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। l

सुनील सोरेन ने कहा कि मंडल के सारे पदाधिकारी मंडल में 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान मंडल में बैठक करेंगे उसके बाद शक्ति केंद्र के संयोजक सह-संयोजक बूथ के अध्यक्ष के साथ बैठक कर संगठन मजबूती के लिए रणनीति तय करेंगे। आने वाले पंचायत चुनाव में वैसे लोगों से भी संपर्क करना है जो पंचायत चुनाव में जीत की स्थिति में हों। अगर वो व्यक्ति हमारी पार्टी में नहीं भी हो और सामाजिक जीवन जीने वाला व्यक्ति हो तो वैसे लोगों को भी पार्टी में जोड़ना है। एसआईआर के संबंध में कहा कि गलत लोगों का नाम जुटे नहीं सही लोगों का नाम कटे नहीं, इस पर सभी बीएलओ 2 के कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना है। जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि पार्टी के सारे पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे। सभी मंडलों में 7 जुलाई तक बैठक करना है। बैठक की तिथि तय कर ली गई है। सभी प्रभारी मंडलों में 24 घंटा का प्रवास करेंगे। सभी मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों में प्रभारी बना दिया गया है। प्रभारी भी शक्ति केंद्र में बैठक करेंगे। रविवार को मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर सुनना है। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी लोगों को दिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, जिला मंत्री सुरेश मंडल, जिला मंत्री गुड़िया देवी, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत बरनवाल, अनूप सिन्हा हरिंदर सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, केदार महतो, जयप्रकाश वर्मा, जयशंकर सिन्हा सिंकु, कुंदन सिंह, राजेश गुप्ता, मनोज पांडेय, मनोहर यादव, खिरोधर दास, रघुनंदन कुमार कुशवाहा, सौरभ सागर मिश्रा, सोमनाथ पांडेय थे। साथ में दुलार चंद महतो, अनिल सिंह, हेमलाल प्रसाद वर्मा सहित कई लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top