टंडाबाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगी नई गति: शत्रुघ्न महतो
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के टांडाबाड़ी में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट योजना के अंतर्गत बनने वाले नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का विधिवत शिलान्यास शनिवार को विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया।
विधायक ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूत नींव है। यहाँ बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और जनसेवा का यह संकल्प अटूट रहेगा।