प्रविसि नगर कीजै सब काजा हृदय राख कोशल पुर राजा मानस के दोहे पर झूमते रहे अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा बनाए गए नए शेड में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

प्रविसि नगर कीजै सब काजा हृदय राख कोशल पुर राजा मानस के दोहे पर झूमते रहे अधिवक्ता

बार एसोसिएशन द्वारा बनाए गए नए शेड में हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

डीजे न्यूज, धनबाद:  एसडीओ कोर्ट कैंपस में शनिवार को संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का आयोजन धनबाद बार एसोसिएशन  के अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह ग्यारह बजे राम दरबार के वैदिक पूजन से हुई। दोपहर 12 बजे से  जागरण ग्रुप के कलाकारों के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। एक से एक धुन पर मानस के चौपाइयों और दोहों का गान किया गया। कलाकारों के साथ  अधिवक्ताओं ने भी सुन्दरकाण्ड का पाठ किया।  वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित थे। पुर्णहुति के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेंदर सहाय ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे आत्मिक और मानसिक बल को सशक्त करने का एक अद्वितीय अवसर है। महासचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि सुंदरकांड जो श्रीरामचरितमानस का एक अत्यंत प्रभावशाली अध्याय है। यह न केवल श्रीराम की विजयगाथा का वर्णन करता है, बल्कि संकट में धैर्य, श्रद्धा, सेवा और साहस का जो अनुपम उदाहरण श्री हनुमान जी ने प्रस्तुत किया, वह हम अधिवक्ताओं के जीवन और कार्यशैली के लिए भी अत्यंत प्रेरणास्पद है।इस आयोजन से हमें न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि यह हमारी संस्था, हमारे बार की एकता, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रकट करता है। उन्होने  कहा कि हम अधिवक्ताओं का जीवन भी एक निरंतर संघर्ष है। अन्याय के विरुद्ध न्याय की तलाश का, झूठ के विरुद्ध सत्य की स्थापना का। ठीक वैसे ही जैसे हनुमान जी ने माता सीता की खोज कर श्रीराम के संदेश को लंका तक पहुँचाया। वैसे ही हम अधिवक्ता जनसामान्य की पीड़ा को न्याय के मंच तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।
हमें ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करना चाहिए, ताकि हम केवल पेशेवर नहीं, बल्कि संवेदनशील, सशक्त और संतुलित व्यक्तित्व भी बन सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top