ईसीआरकेयू की बैठक में रेलकर्मियों के मुद्दों पर आंदोलन करने का निर्णय
डीजे न्यूज, धनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद मंडल की एक विशेष बैठक शनिवार को ईसीआरकेयू वन शाखा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सह संचालन केन्द्रीय सहायक महामंत्री सह डिविजनल कोर्डिनेटर ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी बी के सिंह, केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष तथा एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और रेलकर्मियों के विभिन्न मुद्दों पर सभी शाखाओं के सचिव सहित केन्द्रीय पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।
महामंत्री श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि रेल अधिकारी तानाशाही आदेशों द्वारा रेलकर्मियों पर काम करने का दबाव दिया जा रहा है। इसके तहत सबसे ज्यादा रनिंग कर्मचारी और ट्रैक मेंटेनर्स त्रस्त हो रहे हैं। आवासों की हालत गंभीर होती जा रही है, बेवजह स्थानांतरण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में बात बेबात चार्जशीट दिया जा रहा है। काम कराने के घंटों का कोई रोस्टर नहीं है। एक कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी को छोटी-छोटी बातों पर लड़ाया जा रहा है। ईसीआरकेयू इन सभी बातों को लेकर मंडल स्तर पर रेलकर्मियों में व्यापक जागरुकता पैदा कर मंडलीय कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और एकजुट होकर ईसीआरकेयू के बैनर तले होने वाले आंदोलन के तहत धरना और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों।
मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि बैठक के अंतिम चरण में ईसीआरकेयू के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी रंजीत राय तथा बी एन सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष बैठक में अजय कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार साव,पी के सिन्हा,बी के साव,एन के खवास,आर के सिंह,ए के दास, सरयू प्रसाद,एम पी महतो,आर प्रसाद,पी सिंह, विशाल कुमार पासवान, रंजीत कुमार यादव, रविन्द्र कुमार रवानी, दीनबंधु कुमार,बिमान मंडल,अजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार गोप,मो इजहार आलम,सी एस प्रसाद, दिलीप कुमार, परमेश्वर कुमार, रुपेश कुमार,एस चक्रवर्ती उपस्थित रहे।