सीएमडी ने ‘कोल नीर’ आरओ वाटर बाटलिंग प्लांट का किया निरीक्षण
कार्य की प्रगति, उत्पादन, गुणवत्ता, संचालन की समीक्षा की
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को पुटकी-बलिहारी क्षेत्र में निर्माणाधीन ‘कोल नीर’ आरओ वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उत्पादन संबंधी तैयारियों, गुणवत्ता मानकों एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी–परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा तथा निदेशक (वित्त) राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ विज़न के अनुरूप विकसित की जा रही इस अत्याधुनिक परियोजना के माध्यम से खदानों से निकलने वाले माइन वाटर को शुद्ध कर सुरक्षित बोतलबंद पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल जल संरक्षण, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है।
इस परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा इसका उद्घाटन आगामी दिनों में कोयला मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।