12वें वेतन समझौते की मांग तेज, संयुक्त मोर्चा एक जुलाई को करेगा प्रदर्शन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : एकीकृत नॉर्थ, साउथ, तिसरा एवं जीनागोरा परियोजनाओं के संयुक्त मोर्चा के यूनियन नेताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में लंबे समय से लंबित 12वें वेतन समझौते को जल्द लागू कराने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर 1 जुलाई को एकीकृत नॉर्थ, साउथ, तिसरा एवं जीनागोरा परियोजनाओं में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र राय ने की, जबकि संचालन संतोष मिश्रा ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि वेतन समझौते में हो रही देरी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द समझौता लागू कर श्रमिकों को राहत देने की मांग की।
बैठक में संयोजक सुजीत मंडल, सह-संयोजक रितेश निषाद, पशुपतिनाथ देव, उज्ज्वल कुमार दे, शैलेंद्र सिंह, कन्हाई सिंह, तेजा वेलदार, गणेश पासवान, श्रीराम गोराई, संतोष मोदक, चौधरी चरण महतो सहित संयुक्त मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।