पार्टी की कार्ययोजना को जमीन पर ईमानदारी से उतारें : ढुलू महतो 

पार्टी की कार्ययोजना को जमीन पर ईमानदारी से उतारें : ढुलू महतो 

अपने-अपने बूथों पर मैपिंग करने का काम करें कार्यकर्ता : राज सिन्हा

महानगर भाजपा की दो अलग-अलग बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की दो अलग-अलग अति महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में हुई। पहली बैठक जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के साथ हुई वहीं दूसरी बैठक में जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, पूर्व जिला के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह, धनबाद के सांसद ढुलू महतो, धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं महानगर जिला प्रभारी संजीव विजय वर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसुन एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में जो विकास के काम किए गए उसे आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि लोग भावनात्मक रूप से पार्टी में जुड़े हैं। हमारा संगठन चुस्त एवं दुरुस्त है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों व मोर्चा के जिला अध्यक्षों से कहा कि बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक की बैठक कर कार्य कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का काम करें। अभी से 2027 में होने वाले जिला परिषद के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर हाल में जिला परिषद का चुनाव जीतना है। उन्होंने मोर्चा के जिला अध्यक्षों को अपने स्तर से पार्टी हित के कार्यक्रम को करने का निर्देश दिया। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को कार्य योजना के साथ पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी जिला प्रवास चल रहा है। उसी के तहत हम धनबाद में प्रवास कर रहे हैं।

वहीं धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि पार्टी की कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों को जितनी योजनाओं का लाभ दिया है उसे घर-घर तक पहुंचाने का काम पार्टी के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। अपनी जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक निभाने का काम करेंगे। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अभी एसआईआर चल रहा है। पार्टी के सभी लोग इस पर विशेष ध्यान देकर अपने-अपने बूथों पर लोगों को मैपिंग करने का काम करें। किसी का नाम छूटना नहीं चाहिए यह हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारे कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं को घर-घर तक बताने का काम करने की आवश्यकता है। धनबाद महानगर के प्रभारी संजीव विजय वर्गीय ने कहा कि पार्टी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म बनाया है जिसमें एक लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया गया। इस प्लेटफार्म में बूथ सत्र के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को निराकरण करने का काम हमारे कार्य करता करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करना होगा। बैठक में प्रदेश सचिव सरोज सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में अजय निषाद, प्रियंका देवी, महेश पासवान, रीता प्रसाद, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, कंचन चौरसिया, सत्येंद्र मिश्रा, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, विभा रानी सिंह, बंटी सोरेन, अनिल सिन्हा, शिवांश श्रीवास्तव, रंजय सिंह, राजाराम दत्ता, गौतम चौधरी, इंदु भूषण कुशवाहा, संतोष पासवान, बसंती देवी, सनी रवानी, मनोज गुप्ता, अवधेश साहू, सुनील पासवान, वीरेंद्र वर्मा, अजय दास, दिनेश रवानी, सूर्यदेव मिश्रा, सोनू श्रीवास्तव, बिरजू रवानी, सुभाष महतो, किशुन महतो, बलराम चौहान, संतोष रवानी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top