पीरटांड़ के गांवों में निकला ताजिया जुलूस, पारंपरिक अखाड़े में हैरतअंगेज करतब

पीरटांड़ के गांवों में निकला ताजिया जुलूस, पारंपरिक अखाड़े में हैरतअंगेज करतब
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को मोहर्रम का त्योहार श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। प्रखंड के चिरकी, बरियापुर, खरपोका, तुइयो, सोबरनपुर, जमदाहा, महेशलिट्टी, करमाटांड़, नावाडीह, चिलगा, पदानाटांड़, दतेलवा, मंझलीडीह, एजीबाद, चिरुडीह सहित कई गांवों में ताजिया जुलूस निकाले गए और पारंपरिक अखाड़ों का आयोजन किया गया।
अखाड़ों में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेलों के साथ हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पूरे क्षेत्र में लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया।
मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, एमओ परितोष कुमार, पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार बिष्ट, खुखरा थाना के अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार अपने-अपने पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड में मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top