जीवन ज्योति विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित मनो न्याय योजना के तहत मानसिक एवं बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीवन ज्योति मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उनके कानूनी अधिकारों, बच्चों के संरक्षण, रखरखाव, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो
ने बताया कि मानसिक एवं बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों को भी समान अधिकार प्राप्त हैं तथा उनके हितों की रक्षा के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधान एवं सरकारी योजनाएं लागू हैं। कार्यक्रम में बच्चों के पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदू, सहायक स्वाति कुमारी , डालसा, सहायक सौरभ सरकार, राजेश सिंह, चंदन कुमार, हेमराज चौहान, द्वारा दी गई । इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या अपर्णा दास, सचिव राजेश परकेरिया समेत अन्य लोगों उपस्थित थे।