कुसुंडा एरिया में 100 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग, ईएंडएम टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कुसुंडा एरिया में 100 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग, ईएंडएम टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

डीजे न्यूज,

केंदुआ, धनबाद : कुसुंडा एरिया परिसर के कैंटीन साइड में पावर सप्लाई के लिए लगाए गए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अपराह्न अचानक आग लग गई। हालांकि, एरिया ई एंड एम डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार गोधर 15 नंबर से कुसुंडा एरिया ऑफिस परिसर में कार्यालयों की बिजली सप्लाई के लिए पावर केबल लाकर दो ट्रांसफार्मर में जोड़ा गया है। इसी में से एक ट्रांसफार्मर में लगे केबल में आग लग गई, जिससे आग की लपटें निकलने लगीं और धुआं फैलने लगा।

 

घटना की भनक तुरंत ई एंड एम डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मियों को मिली। अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत बिजली कटवाई गई। इसके बाद एरिया इंजीनियर ई एंड एम अजय कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर त्रिपुरारी, गोविंद झा, फोरमैन ललित शर्मा सहित अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। टीम ने आग बुझाने वाले अग्निशामक गैस सिलेंडर का प्रयोग कर आग को नियंत्रित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top