स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बस्ताकोला में पौधारोपण, महाप्रबंधक गायकवाड़ ने किया शुभारंभ
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को ओंकारेश्वर वाटिका, चांदमारी सेक्शन, बस्ताकोला क्षेत्र-IX (BCCL) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, परियोजना पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र को अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।