कुमारधुबी बालक – बालिका बंगला मध्य विद्यालय, कुमारधुबी में पारितोषिक वितर‌ण समारोह का किया गया आयोजन 

कुमारधुबी बालक – बालिका बंगला मध्य विद्यालय, कुमारधुबी में पारितोषिक वितर‌ण समारोह का किया गया आयोजन

 

प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, कुमारधुबी, धनबाद : कुमारधुबी बालक बालिका बंगला मध्य विद्यालय, कुमारधुबी, निरस्सम-3, धनबाद में पारितोषिक वितर‌ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति के साचिव अभिजीत घोष, उपाध्यक्ष डॉ स्मृतिकाना सिंहा एवं सदस्यगण अमरेश चक्रवर्ती तथा मधुमिता रात्र चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेमांकुर मुखर्जी उपस्थित थे।

2025-26में पिछले सत्र विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति की तरफ से ज्यूमेट्री बॉक्स, ज्ञानदानी पुस्तक एवं कलम-पेन्सिल देकर सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति के सचिव अभिजीत घोष ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिकर के सभी सदस्यों को कहा कि विद्यालय एक शिक्षा का मन्दिर है। विद्यालक परिवार के सभी सदस्यों को मिलजुल कर विद्यालय का विकास करना है और विद्यालय को सफलता के शिखर पर ले जाना है।छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुवे सचिव महोदय ने कहा कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें मेरी नजर में समान हैं और सभी छात्र दवत्राओं को कड़ी मेहनत कर एवं अनुशासन में रह कर अपना मंजिल प्राप्त करना चाहिये तथा विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहिये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमांकुर मुखर्जी ने कहा कि इस पारितोषिक विवरण कार्यक्रम शामिल होकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सभी विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय को जब-जब आवश्यकता होगी मैं उपस्थित रहूँगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया मिश्रा, शिक्षकगण नारायण चन्द्र माजि, प्रसेनजीत मण्डल, शुभश्री रास, सुभाष कुमार, देबाशरीष चक्रवर्ती, भजन दत्ता, रीता सिंहा, रत्ना चटर्जी, माता साथि समिति की तनुश्री मुखर्जी, नारायणी नाग, कबिता परामाणिक, ज्योसना नाग, बाल संसद की अध्यक्ष सुम्ती रागिनी कुमारी, पम्मी कुमारी, एवं अन्य बाल सांसद की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया मिषा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधकारिणी के सदस्य अमरेश चक्रवर्ती ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top