डीएवी कुसुंडा में ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ पर पेंटिंग प्रतियोगिता, 500 बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

डीएवी कुसुंडा में ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ पर पेंटिंग प्रतियोगिता, 500 बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

डीजे न्यूज, केंदुआ, धनबाद : बीसीसीएल कुसुंडा एरिया-6 के सौजन्य से डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भारत के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

इस प्रतियोगिता में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रंग-बिरंगी एवं रचनात्मक चित्रकलाओं के माध्यम से स्वच्छ और हरित भारत की कल्पना को साकार रूप दिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस मौके पर वरीय शिक्षक एके तिवारी ने विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना तथा स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आयोजन में बीके भारती, प्रिया पाण्डेय, अंतरा रॉय, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top