कतरास-बाघमारा की खबरें:-

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

ओवरब्रिज निर्माण की मांग को ले दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): खानूडीह स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना दिया। समिति का कहना है कि रेलवे फाटक अधिकांश समय बंद रहने से सीएचसी, थाना, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और कोलियरी जाने वाले हजारों लोगों को रोज परेशानी होती है। एम्बुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहते हैं। बाजार का अस्तित्व भी संकट में है। समिति ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है।
—————————————–

वार्ता के बाद उठा शव, कोलियरी का काम हुआ शुरू
कतरास: बीसीसीएल कर्मी तुलेश्वर नोनियां की मौत के बाद बरोरा क्षेत्र में चल रहे आंदोलन का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। मृतक के पुत्र को 90 दिन के भीतर नियोजन देने के लिखित आश्वासन पर परिजनों ने शताब्दी चेकपोस्ट से शव उठा लिया। इसके साथ ही एएमपी कोलियरी का काम भी शुरू हो गया। आंदोलन के कारण लगभग 26 घंटे तक उत्पादन और डिस्पैच ठप रहा।
मंगलवार को अंचलाधिकारी बाघमारा गिरजानंद किस्कू, थाना प्रभारी बरोरा साधन कुमार, क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधि और बीसीसीएल के अधिकारी चेकपोस्ट पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया कि मृतक के योग्य आश्रित निर्धारित प्रारूप में पूर्ण कागजातों के साथ आवेदन करें। 90 दिनों के अंदर सक्षम अधिकारी से नियोजन स्वीकृत कराकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कागजात जमा करने के बाद उपादान राशि, बेनोवेलेंट राशि एवं अन्य भुगतान भी कंपनी के नियमानुसार आश्रित को किया जाएगा।
——————————————-

मुखिया संघ ने की सहायक अभियंता से वार्ता
कतरास: बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कटौती पर रोक, फीडर व जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर में कट आउट लगाने से संबंधित मामलों पर वार्ता की। अधिकारी ने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
वार्ता में मुखिया महेश पटवारी, सूर्यकांत महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बॉबी महतो, राजेश महतो, विष्णु महतो शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top