पैरा मेडिकल की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित 2 जुलाई तक आमंत्रित की गईं आपत्तियां

पैरा मेडिकल की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित

2 जुलाई तक आमंत्रित की गईं आपत्तियां

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी।

इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की कंप्यूटर प्रविष्टि करने के पश्चात गठित कमेटी द्वारा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

स्क्रूटनी के उपरांत योग्य एवं शॉर्टलिस्टेड सभी अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन, धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे संशोधन हेतु अपने आवेदन के साथ संबंधित सर्टिफिकेट/प्रतिवेदन संलग्न कर सिविल सर्जन कार्यालय में 02 जुलाई की संध्या 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय (02 जुलाई 2026, शाम 5 बजे) के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आपत्ति आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एएनएम एवं एसएन पद के जिन अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ट्रेनिंग के दोनों वर्ष एवं एसएन के लिए तीन वर्षों का सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, उन्हें अपने सभी प्रमाण पत्रों की कॉपी देना अनिवार्य होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top