अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने गोपाल यादव
डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को एलसी रोड स्थित होटल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव को सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल ने कहा कि आज दिल्ली से चलकर हमारे संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन डॉ. ओम सुधा आए है और मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड के अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, शिक्षित युवाओं समेत एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक लोगों का समर्थन और प्यार मिला है । उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा को पूरे झारखंड में फैलाने, एकजुट करने का काम करेंगे। समाज के लोगों का शोषण या शोषित करने का काम किया गया तो मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे। आगे कहा की बस्ताकोला के रहने वाले उमेश यादव की हत्या के बाद रोड जाम कर उसके हत्यारे को पकड़ने और मुआवजा का काम मोर्चा द्वारा किया गया । शिक्षा व्यवस्था में आरक्षण होने के बावजूद धनबाद एडमिशन में फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस मुद्दे को उठाने पर जोर देते हुए कहा कि भटक चुके युवा साथियों को मुख्य धारा में लाया जाएगा।
कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन ओम सुधा, राष्ट्रीय सचिव महेश यादव, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव, प्रदेश महासचिव छोटन प्रसाद राम, धनबाद महिला जिलाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव रजनी देवी, धनबाद जिलाध्यक्ष अशोक चन्द्रवंशी ,प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुमताज कुरेशी, प्रदेश संरक्षक प्रो. बीएन राय, गणपत महतो, पारस यादव, अधिवक्ता राकेश यादव, अधिवक्ता विरेंद्र रजक, डॉ. दिलिप कुमार, कामता प्रसाद को पुष्पगुच्छ देकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।