गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वि‌द्यालयों में संचालित गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के उ‌द्देश्य से भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोविंदपुर में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लगभग 137 गणित एवं विज्ञान शिक्षक एवं बीआरपी ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि-आधारित शिक्षण, गणित एवं विज्ञान क्लबों के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं तार्किक चिंतन विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वि‌द्यालयों में गणित एवं विज्ञान क्लबों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं प्रयोगधर्मिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शंभु मिश्रा भी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोविंदपुर के प्राचार्य जगरनाथ लोहरा के मार्गदर्शन एवं उप-प्राचार्य ओम प्रकाश के सक्रिय समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य  मिनिता प्रसाद, सुनील कर्मकार, लिपिक  सुभाष चंद्र ठाकुर तथा एम.डी. ताहिर अली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से राज्य साझेदारी प्रबंधक बंधव कुमार, परियोजना समन्वयक हीरा पाठक तथा प्रवेश कुमार,  अभिषेक कुमार एवं शाश्वत कुमार उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top