मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 3 जुलाई को दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पूरे कर लिए गए ग्रिड सबस्टेशन एवं संचरण लाइनों का लोकार्पण 3 जुलाई को रांची के प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन के लोकार्पण से दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, धनबाद एवं इसके आसपास के क्षेत्र गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा उसी दिन 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन अमड़ापाड़ा (जियापानी) जिला पाकुड़, 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, सुरदा, जिला पूर्वी सिंहभूम एवं 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, नारायणपुर, जिला जामताड़ा का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top