झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज,

पूर्वी टुंडी, धनबाद : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी परिसर में डीएमएफटी मद के भवन निर्माण विभाग द्वारा बनने वाले अतिरिक्त भवन निर्माण व मरम्मती कार्य का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर किया। कार्य के संवेदक ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग दो करोड़ अस्सी लाख की प्राक्कलित राशि से होने वाले कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जायेगा। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय से ब्लॉक रोड तक एप्रोच रोड भी बनाया जायेगा। शिलान्यास के मौके पर झाबाआवि की वार्डन लुइस हेम्ब्रम, अर्चना कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, दिनेश रजक, अजीत मिश्रा, ऐनुल अंसारी, प्रबोध मंडल, निरंजन कुमार दास, पूनम सिन्हा, बसंत महतो समेत विभाग के एई, जेई आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top