प्रखंड व संकुल स्तरीय साधन सेविओं का प्रशिक्षण शुरू
बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करना है उद्देश्य
डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, धनबाद में सोमवार को ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण, सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के प्रभावी मूल्यांकन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में बाघमारा ,बलियापुर एवं कलियासोल प्रखंड के 46 प्रखंड व संकुल स्तरीय साधन सेविओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे एवं शंभू दत्त मिश्र, राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक बृज किशोर चौबे एवं दिलीप कुमार रूम टू रीड एवं राज्य स्तरीय अनुश्रवण कर्ता के रूप में चिन्हित मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभात प्रभारी अशोक कुमार पांडे के द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस संबंध में जिला स्तर पर चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण का आयोजन सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवाओं हेतु किया जाएगा, ताकि उनके द्वारा किए जा रहे ई- विद्या वाहिनी के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। आज के सत्र में मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा निर्धारित विषयों के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण का प्रतिपादन किया। प्रशिक्षण में बाघमारा बलियापुर एवं कलियासोल के कुल 44 प्रखंड एवं संकुल साधन से भी उपस्थित हुए।