स्कूल की जमीन की शुरू हुई मापी

स्कूल की जमीन की शुरू हुई मापी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर अंचल कार्यालय की टीम सोमवार को
प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर पहुंची। टीम ने स्कूल की जमीन की मापी शुरू की।
अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि जमीन का पुराना एवं नया खाता आदि का मिलान किया गया। बताया कि जमीन की मापी नया सर्वे के मुताबिक किया जाएगा। आज जमीन मापी का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। मालूम हो कि बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल की जमीन का अतिक्रमण होने की शिकायतें अंचल कार्यालय को मिली है। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण की स्थिति में जमीन को अतिक्रमण मुक्त हेतु कार्रवाई किया जाएगा। स्कूल में चारदिवारी निर्माण का कार्य किया जाना है। स्कूल प्रबंधन की ओर से जमीन की मापी किए जाने का अनुरोध अंचलाधिकारी से किया था। मौके पर अंचल निरीक्षक आलोक रावत, अमीन अंगद पंडित एवं राजस्व उप निरीक्षक थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top