मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन: एसएसपी

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन: एसएसपी

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को न्यू टाउन हॉल में मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध विभिन्न प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से किसी भी घटना की आशंका होने पर घटना से पहले तुरंत वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का अनुरोध किया। साथ में युवाओं पर विशेष निगरानी रखने एवं पिछले सभी त्यौहार की तरह इस त्यौहार को भी शांति से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने उपद्रवियों की सूचना पहले देने का अनुरोध किया। साथ में शांति समिति के सदस्यों को पर्व के दौरान एक्टिव रहने एवं अपनी भूमिका अच्छे से निभाने का अनुरोध किया।

वहीं शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति उपद्रव फैलाने या विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को भी यह संदेश उपद्रवियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कोई भी शरारती तत्व गलती से भी सौहार्द बिगाड़ने की गलती न करें। पर्व के दौरान प्रशासन की पूरी टीम शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहेगी।

इससे पहले बैठक में उपस्थित विधायक टुंडी  मथुरा प्रसाद महतो ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को अपना दायित्व का पालन करने का अनुरोध किया।

बैठक में रामगोपाल भुवानिया, राणा चट्टराज, विजय शर्मा, तेज प्रकाश पांडेय, गुरमीत सिंह डांग, मोहम्मद अफजल खान, तारा पदो धीवर, शैलेश कुमार, भोला राम, पिंटू कुमार तुरी, मेराज खान, कुलदीप कुमार अग्रवाल, मोहम्मद शहाबुद्दीन, नागेंद्र कुमार सिंह, एजाज अहमद, बलराम प्रसाद साव, मुन्ना सिद्दीकी, डीएन प्रसाद यादव सहित शांति समिति के अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।

जिसमें मुख्य रूप से डीजे पर पाबंदी लगाने, पर्व के दौरान खतरनाक खेल का प्रदर्शन नहीं करने, जुलूस के दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, पर्व को सादगी से मनाने, बंद स्ट्रीट लाइट को चालू कराने, अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई करने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने, सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हुए।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर  प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी  नारायण राम, एसडीपीओ बाघमारा अजीत विमल, एसडीपीओ सिंदरी चंदन प्रकाश महतो, डीएसपी सीसीआर  प्रदीप कुमार साव, एसडीपीओ निरसा लीलेश्वर महतो, डीएसपी ट्रैफिक रोहित कुमार साव के अलावा विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top