भाजपा नगर कमेटी ने योग शिविर आयोजित कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

भाजपा नगर कमेटी ने योग शिविर आयोजित कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

डीजे न्यूज,गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा गिरिडीह नगर कमेटी की ओर से झगरी स्थित मुकेश जालान के फार्म हाउस में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ‘सिंकु’ ने किया। योग गुरु अरविंद कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा हास्य योग का अभ्यास कराया और नियमित योग के लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

योग शिविर में सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, चुन्नूकांत, दिनेश यादव, संदीप डंगेच, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, मुकेश जालान, राजेश जायसवाल, देवराज, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ‘सिंकु’, नवनीत सिंह, संतोष गुप्ता, साहिल शर्मा, नीलू सिन्हा, आकाश सिंह, विवेक गुप्ता, सोनू चौरसिया, बबली साव, प्रफुल कुमार, नितेश सिन्हा, राम बाबू, श्यामकांत तिवारी, आलोक केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्भय शाहाबादी, संजय सिंह, दीपक शर्मा, दीपक स्वर्णकार सहित कई लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top