सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास

सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भारतीय जनता पार्टी, सिनीडीह मंडल के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण, जिंक कॉलोनी में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिक्षक के रूप में लालन प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व और स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बंटी बाउरी, महामंत्री गिरी बाबा, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री अमन बरनवाल, गोपाल बाउरी, पूर्व सिनीडीह मंडल अध्यक्ष उत्तम गयाली, शैलेन्द्र यादव, रामइकबाल यादव, जगरनाथ गयाली, आनंद बाउरी, अनिल उपाध्याय सहित अनेक लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top