सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में योगाभ्यास का आयोजन

सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में योगाभ्यास का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जीवन में योग को दिनचर्या के रूप में व्यवहार करने की जरूरत पर बल दिया।

बलियापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, प्रजन्य बीएड कॉलेज में भाजपा नेत्री तारा देवी योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुई।

इसी प्रकार सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंटा, प्रखंड कार्यालय बलियापुर, एसजीएम पब्लिक स्कूल बलियापुर, हाई स्कूल मैदान बलियापुर के अलावा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत कार्यालयों समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में  लोगों ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top