जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पादन के दिए निर्देश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि जनसरोकार से जुड़े मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जहां नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता
Advertisements