सामाजिक कार्यकर्ता ने जयरामपुर में चलाया सफाई अभियान 

Advertisements

सामाजिक कार्यकर्ता ने जयरामपुर में चलाया सफाई अभियान

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जयरामपुर पाँच नंबर मुहल्ला में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। मोहन पांडेय ने कहा कि जयरामपुर के सभी कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाकर बरसात से पहले नाली,रास्ते सबको दुरुस्त करवा दिया जाएगा। इससे बरसात में होने वाली बीमारियों से भी लोगों का बचाव होगा। मौके पर हरेराम पासवान, मेवालाल रजक, रघु, ईश्वर पासवान, अभिजीत कुमार, जगलाल महतो, विकास बाउरी, बबलू रजक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top