रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

डीआरएम ने बरवाडीह क्षेत्र का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को बरवाडीह क्षेत्र एवं इसके समीपवर्ती स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों तथा विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस क्रम में उन्होंने मंगरा, बरवाडीह एवं छीपादोहर स्टेशनों पर नव-निर्मित स्टेशन भवनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मंगरा-बरवाडीह-मैकलुस्कीगँज रेल खंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
—————————————
02 जोड़ी अनारक्षित वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

धनबाद: यात्री सुविधा के मद्देनजर 01 ट्रिप 02 जोड़ी अनारक्षित वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। देखिए विवरण।
गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन की तिथि।
08603रांची-धनबाद अनारक्षित वन-वे स्पेशल,21 जून।
08631रांची-डाल्टनगंज अनारक्षित वन-वे स्पेशल,21 जून।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top