व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद करता है नशा : उपायुक्त रामनिवास यादव

Advertisements

व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद करता है नशा : उपायुक्त रामनिवास यादव
डीजे न्यूज, गिरिडीह  : गिरिडीह के नगर भवन में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद करता है तथा इसके खिलाफ जागरूकता में मीडिया की बड़ी भूमिका है।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, टाउन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, सरस्वती आजीविका महिला समूह और खुशबू आजीविका महिला समूह को सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top