अवैध कोयला खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट करेंगे विधायक सरयू राय
विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति के रूप में 21 व 22 को धनबाद के अवैध कोयला खनन स्थलोंं का लेंगे जायजा
चिटाही के पास अवैध खनन का मामला फिर उठाया
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कतरास के चिटाही के पास अवैध खनन की स्थिति पहले से गंभीर हो गई है। अब तो दामोदर नदी की धारा को बदलकर अवैध खनन किया जा रहा है और जमुनिया नदी के भीतर से कोयला निकाला जा रहा है। कई जोड़ियो का अस्तित्व अवैध खनन से समाप्त हो गया है और जमीन के भीतर सुरंग बनाकर कोयला खनन किया जा रहा है। धनबाद में कोयला के अवध खनन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। सरयू राय झारखंड राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने केके इंजीनियरिंग कॉलेज गोविंदपुर पहुंचे थे। इस दौरान वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सरयू राय ने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला खनन का मामला गहराता जा रहा है। कोयला के अवैध व्यापार में लोगों की जान भी जा रही है । इससे आम जनता का हित प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला के अवैध उत्खनन के खिलाफ वह झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके लिए लोगों से साक्ष्य मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैज उत्खनन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मिलीभगत है। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति के रूप में आगामी 21 एवं 22 जून को वह धनबाद में रहेंंगे। समिति के सदस्यों के साथ 21 जून को धनबाद के विभिन्न अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अवैध उत्खनन से प्रभावित लोगों से मिल सकते हैं। जहां-जहां अवैध खनन हो रहा है, उसका प्रमाण जनता दे सकती है। इसके बाद 22 जून को वह धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव का नतीजा 18 जून की शाम को आएगा। दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी हैं । तीनों अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। उनकी सभी के प्रति शुभकामनाएं हैं । तीन में दो जीतेंगे और एक बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा झारखंड सरकार को जनता के हित में काम करना चाहिए और सरकार से जनता को जो उम्मीद है, उसे पूरा किया जाना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार झा भी मौजूद थे।