थाना प्रभारी ने लाइसेंसधारियों के साथ की बैठक अखाड़ा जुलूस रुट की ली जानकारी

Advertisements

थाना प्रभारी ने लाइसेंसधारियों के साथ की बैठक

अखाड़ा जुलूस रुट की ली जानकारी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मुहर्रम पर्व के मद्देनजर कतरास थाना परिसर में मंगलवार को थानेदार प्रवीण कुमार ने अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी 12 लाइसेंसी और 02 ग़ैरलाइसेंसी मुहर्रम अखाड़ा कमिटी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में  सभी अखाड़ो का पंचमी से दसमी तक होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूस रुट की जानकारी ली गयी। पुलिस ने प्रत्येक अखाड़ा कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति में जुलूस रूट के सत्यापन का कार्य आज से प्रारंभ किया गया। सभी लाइसेंसधारियों को मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top