डीसीए ग्रीन व ब्लू की आसान जीत 

Advertisements

डीसीए ग्रीन व ब्लू की आसान जीत

 

इमेजिका डीसीए महिला चैंपियंस लीग

डीजे न्यूज, धनबाद : इमेजिका डायग्नोस्टिक डीसीए चैंपियंस लीग (महिला) के उद्घाटन मैच में डीसीए ग्रीन ने डीसीए रेड को 12 रनों से हरा दिया। मंगलवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डीसीए ग्रीन ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करती हुई उसकी टीम 15.5 ओवर में 71 रनों पर आउट हो गई। अंकिता मौर्या ने 23, अंजली सोरेन ने 18 और किंजल सिंह ने दस रन बनाए। डीसीए रेड के लिए लक्ष्मी पूर्ति ने 15 पर पांच, शिफा हसन ने सात पर दो और हनी प्रसाद ने आठ पर एक विकेट लिए। बाद में डीसीए रेड की टीम 18.4 ओवर में 59 रनों पर आउट हो गई और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। शिफा हसन ने 14 रन बनाए। ग्रीन की कप्तान नेहा कुमारी ने छह रन पर चार विकेट लिए और प्लेयर आफ द मैच चुनी गईं। वहीं संस्कृति ने 11 और ममता महतो ने छह रन देते हुए दो-दो विकेट लिए।

डीसीए ब्लू की जीत में जूली चमकीं

दिन के दूसरे मैच में डीसीए ब्लू ने डीसीए येलो को चार विकेट से हर दिया। डीसीए येलो ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 94 रन बनाए। कुमारी खुशी ने 26, बबली कुमारी ने 21, रूमा कुमारी महतो ने 14 और अनुप्रिया लाल ने 13 रन बनाए। जूली कुमारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन पर चार विकेट लिए। वृष्टि को हालांकि एक ही विकेट मिला, लेकिन उसने चार ओवर में चार ही रन दिए। दुर्गा मुर्मू को एक विकेट मिला। बाद में डीसीए ब्लू ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 96 रन बना मैच जीत लिया। दुर्गा मुर्मू ने 44 और जयश्री ने 12 रन बनाए। वहीं बबली कुमारी ने 18 पर तीन और खुशी कुमारी ने 17 पर दो विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच जूली कुमारी चुनी गईं।

इसके पहले टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर डीसीए के जेके नैयर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास ने सभी टीमों को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top