मुस्कान महिला समिति ने बांटी मच्छरदानी और छाता

Advertisements

मुस्कान महिला समिति ने बांटी मच्छरदानी और छाता

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में मुस्कान महिला समिति, बस्ताकोला क्षेत्र-9 द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कुइयां बस्ती (बीजीआर व्यू पॉइंट) में जरूरतमंद लोगों एवं श्रमिकों के बीच 25 मच्छरदानी, 25 छाता तथा जलपान का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। समिति की सदस्यों ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी अभियान चलाकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती अंजूलिका गायकवाड़, भास्वती कुंडू, नीलम सिंह, सुमन सिंह, विजेता सिंह, प्रीति सिंह, हीरा कुमार, बबीता पांडेय एवं श्वेता गुप्ता उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top