नशामुक्त समाज के लिए छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिनागोरा में सोमवार को निषिद्ध मादक पदार्थ रोकथाम प्रहरी क्लब के तत्वावधान में विद्यालय परिसर से वर्ग 9 एवं 10 के विद्यार्थियों तथा प्रहरी क्लब के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी के दौरान क्लब के सदस्यों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। साथ ही सभी ने नशामुक्त समाज और देश बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरी महतो, कुन्दन सिंह चौधरी, संजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, विकास कुमार महतो, इन्द्रारानी पाल, सुनिता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।