स्थापना दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

Advertisements

स्थापना दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सीआरपीएफ 154 वाहिनी के 23 वीं स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रधानखंटा स्थित वाहिनी के मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाहिद बेदी पर श्रद्धांजलि देते हुए वीर जवानों को याद किया गया। खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें वहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढकर भाग लिया।
समारोह में बल की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियां एवं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। पदाधिकारियों ने कहा कि वहिनी सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रही है। 154 वाहिनी की स्थापना वर्ष 2004 में समूह केंद्र रंगारेड्डी (तेलंगाना) में हुई थी। स्थापना के उपरांत वाहिनी ने जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों तथा उग्रवाद प्रभावित इलाके में तैनात होकर निरंतर आंतरिक सुरक्षा, क्षेत्रीय शांति एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top