Advertisements
प्रकाश से जगमगाया सालपतरा ऊपर टोला
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया पंचायत के सालपतरा ऊपर टोला में सोमवार को प्रकाश लगाई गई। लाइट की व्यवस्था उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी ने अपने निजी खर्चे पर की। उन्होंने टोला में 15 नई लाइट की लगवाई ताकि ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा हो सके। उनके इस कार्य की ग्रामीणों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। मौके पर वार्ड सदस्य दिलीप मंडल, हिमांशु मंडल, विनोद मंडल, अनूप मंडल, कर्मा माझी, श्यामलाल हांसदा, सुदर्शन मंडल, संतोष मंडल आदि थे।