पूर्व सांसद एके राय की जयंती पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित झारखंड आंदोलन के सूत्रधार थे एके राय: अरूप चटर्जी

Advertisements

पूर्व सांसद एके राय की जयंती पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

झारखंड आंदोलन के सूत्रधार थे एके राय: अरूप चटर्जी

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीय अस्पताल धनबाद के समीप कॉ ए के रॉय स्मारक स्थल पर आयोजन समिति धनबाद ने जननायक, समाजवादी और मजदूर – किसान नेता कॉ ए के रॉय की जयंती मनाते हुए समारोह का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर जगजीवन नगर शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाया गया। एक यादगार रैली निकाली गई, जो सड़क मार्ग होते हुए स्मारक स्थल पर पहुंची। सबसे पहले कॉ एके रॉय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और कॉ ए के रॉय हम तुम्हें नहीं भूलेंगे, कॉ रॉय को लाखो – लाखो लाल सलाम के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। अभय सुंदरी और नूपुर डांस ग्रुप द्वारा वेलकम डांस और सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्षता स्मारक आयोजन समिति के अध्यक्ष कॉ हरि प्रसाद पप्पू ने की।
काशीनाथ चटर्जी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि डेमोक्रेसी और संविधान पर बड़ा हमला है।  इन काली ताकतों के खिलाफ मार्क्सवादी दर्शन ही लड़ सकता है, जिसे कॉमरेड ए के रॉय ने आत्मसात किए थे।
विधायक कॉ अरूप चटर्जी ने कहा कि कॉ ए के रॉय झारखंड आंदोलन के मुख्य सूत्रधार थे। उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है। कॉ ए के रॉय किसी चीज के लिए मोहताज नहीं थे, हमलोग उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
माले नेता व धनबाद के प्रभारी कॉ जनार्दन प्रसाद ने कहा भाजपा सरकार कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिए मजदूर किसानों पर दमनकारी नीति जारी कर रही है।  सीपीआई(एम) राज्य सदस्य शिव बालक पासवान ने कहा कि साम्राज्यवादी और फासीवादी ताकत से लड़ने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करना होगा। विधायक कॉ चंद्र देव महतो ने कहा कि कॉ ए के रॉय मजदूर किसानों के आंदोलन का प्रतीक थे। सभा का अभिनंदन आयोजन समिति सचिव सत्यनारायण कुमार ने किया, जबकि संचालन सुभाष चटर्जी ने किया।
सीटू जिला अध्यक्ष आनंदमय पाल व महामंत्री राम कृष्णा पासवान, माले जिला सचिव विंदा पासवान, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, सिद्धार्थ बंदोपाध्याय के अलावा दिलीप तिवारी, शेख रहीम, सम्राट चौधरी, अजय महतो,राणा चट्टराज,नितेश, नौशाद अंसारी, ए के मिश्रा, आर पी महतो, भक्तु प्रसाद महतो, सपन माजी, शंकरी देब, पवन महतो, कार्तिक प्रसाद, नकुल देव सिंह, रवि सिंह, भोलाराम, तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान, विजय पासवान, लीलामय गोस्वामी, अख्तर अंसारी, भगवान दास, विश्वजीत राय, उमाकांत तिवारी, जयजीत मुखर्जी, रमेश टुडू, हाराधन रजवार, कल्याण कु घोषाल, गोपाल महतो, चंदन भूमिहार,राजेश महतो, प्रीति भारती, मीरा सिंह, संगीता कुमारी, भूषण महतो, बबीता आशीष, मृत्युंजय मंडल, दिनेश मंडल, प्रसून दास गुप्ता, मनीष यादव, विजय गुप्ता, राजीव बोस आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top