अपनी मृत बेटी बुशरा के लिए पुलिस से लगाई न्याय की गुहार 

Advertisements

अपनी मृत बेटी बुशरा के लिए पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही निवासी मृतक बुशरा के पिता जहांगीर ने सोमवार को झरिया थाना में आवेदन देकर अपनी मृत बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि बुशरा की शादी झरिया ऊपर कुल्ही निवासी अब्दुल वाहिद के साथ 5 जून 2025 मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। इसके बाद से ही उसके पति और उसके ससुराल वालों की ओर से उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग की जा रही थी। बुशरा के पिता जहांगीर ने बताया कि बेटी की तबियत खराब होने की सूचना पर जब मै उसके घर पहुँचा तो देखा कि मेरी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी जिसे जल्द सरायढेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने और भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए झरिया पुलिस से कार्यवाई करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top