झरिया की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेगी माले 

Advertisements

झरिया की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेगी माले 

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : भाकपा माले झरिया अंचल की एक बैठक रविवार को स्टेशन रोड झरिया स्थित आवासीय कार्यालय में अंचल उप सचिव कॉ. मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा माले के जिला सचिव कॉ. बिन्दा पासवान उपस्थित हुए।

बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए झरिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झरिया अंचल कार्यालय में प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बिन्दा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी वादे सुनहरे सपनों की तरह तिरोहित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की नींद टूटने पर उसे यह महसूस हुआ कि महंगाई, बेरोजगारी और अच्छे दिनों के तमाम वादे उसी में दफन होकर रह गए।

उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच पार्टी के नौजवानों ने भारत के इतिहास को बदलने के लिए नई दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया है। दिल्ली में आयोजित सभा में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए और उन्होंने छात्रों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

बैठक में जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, विजय पासवान, राजेंद्र पासवान, मनीष यादव, चिंटू रवानी, पिंटू चटर्जी, संजीत यादव, अशोक यादव, प्रवीण दास, जब्बार खान, कल्लू भुईयां, विक्की पासवान, प्रकाश भुईयां, शुभम पासवान, राजू पासवान, गोरे भुईयां, सनी कुमार, चितरंजन बाउरी, जीवन रावत, दिलीप मंडल, राजा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top