सिंदरी के बिरसा समिति पार्क में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

सिंदरी के बिरसा समिति पार्क में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम, एनसीएपी एवं नमामि गंगे (जिला गंगा समिति) के संयुक्त तत्वावधान में सिंदरी क्षेत्र  के बिरसा समिति पार्क में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा जनसहभागिता को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से पौधारोपण कर किया गया।  बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, स्पून-मार्बल रेस, जल संरक्षण आधारित खेल तथा अन्य पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न संदेशों का प्रसार किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top