पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का दिया संदेश

Advertisements

पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का दिया संदेश

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तोपचांची वन प्रक्षेत्र राजगंज की ओर से “प्रकृति से प्रेरित” थीम के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई ।
रैली का नेतृत्व धनबाद वन प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक अजय कुमार मंजुल ने किया। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। यह जागरूकता रैली राजगंज चाली बंगला स्थित वन विभाग परिसर से प्रारंभ होकर राजगंज बाजार का भ्रमण करते हुए दल्लूडीह पहुंची और वहां से नवाडीह के लिए रवाना हुई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।  उन्होंने बताया कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। रैली में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के गोविंद मिस्त्री, प्रभारी वनपाल राजगंज संतोष दत्ता, प्रधान वनरक्षी दीपक कुमार, शिव शंकर सेन, वनरक्षी रविंद्र कुमार यादव, मोहम्मद जसीम अंसारी, जगदीश सोरेन, संजय कुमार दुसाध, विकास सेन,   अंशुमन सिंह, बलवीर दसोंदी, मोहन नायक समेत अन्य वनकर्मी उपस्थित थे।  पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली ने क्षेत्रवासियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top