कम प्रगति वाले बीएलओ को 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग करने का निर्देश

Advertisements

कम प्रगति वाले बीएलओ को 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग करने का निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता बाघमारा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकार-सह-निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन राजीव रंजन ने की। बैठक में टुंडी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो भी उपस्थित थे।

बैठक में टुंडी तथा बाघमारा विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कम प्रगति वाले सभी बीएलओ को अविलंब मैपिंग का कार्य 50% से अधिक करने का कड़ा निर्देश दिया गया। उनको यह भी कहा गया कि निर्देश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान बाघमारा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल संचालन के लिए राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ लेवल एजेंट-1 और बूथ लेवल एजेंट-2 के मनोनयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव तथा प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। अधिकारियों द्वारा सभी राजनीतिक दलों को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर योग्य बूथ लेवल एजेंटों का नाम निर्देशन ससमय पूर्ण कर लें। जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को इस राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी (टुंडी, बाघमारा एवं तोपचांची), सभी पर्यवेक्षक, 50% से कम एसआईआर मैपिंग वाले बीएलओ, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजु महतो, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, रूपेश कुमार पाण्डेय, अमित कुमार तिवारी, सभी बीएलओ सुपरवाईजर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top