बैचलर ऑफ डिजाइन प्रवेश परीक्षा में रेशमा मरांडी ने लहराया परचम

Advertisements

बैचलर ऑफ डिजाइन प्रवेश परीक्षा में रेशमा मरांडी ने लहराया परचम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ डिजाइन प्रवेश परीक्षा में शामलापुर की रेशमा मरांडी ने अखिल भारतीय स्तर पर 84वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता से माता-पिता, परिजन एवं ग्रामीणों में हर्ष है। रेशमा मरांडी ने डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी से शिक्षा ग्रहण की है। वह भाजपा नेता रावीश्वर मरांडी एवं माता शकुंतला देवी की पुत्री हैं। शुक्रवार को आदिवासी संस्था खैरवाल जुमिद गांवता बलियापुर के पदाधिकारी एवं सदस्य छात्रा के आवास पहुंचे और रेशमा को सम्मानित किया। मौके पर प्रवीण हांसदा, संजय मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, ललितेश्वर मुर्मू, राजेश मरांडी, अमृत हेंब्रम, बबलू सोरेन, रविंद्र हांसदा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top